मेडिकल स्टोर कैसे खोले/फार्मेसी में विजनेस कैसे करे / दवा की दुकान कैसे खोले
फार्मेसी बिज़नेस भारत में एक सदाबहार बिज़नेस है जो इकनोमिक साइकल्स से प्रभावित नहीं होता है। इसलिए, अगर किसी के पास निवेश के लिए बहुत कम पूंजी और स्थान है, तो फार्मेसी भारत में कई बिजनेसमैन के लिए आदर्श बिजनेस और बहुत ही अच्छा प्लेट फर्म है मेडिकल स्टोर मेडिकल स्टोर के लिए फार्मेसी लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ज़रूरी चीज़ें/बातें : # 1 एक फार्मासिस्ट सबसे पहले, क्या आप दी फार्म/ बी फार्मा / एम फार्मा हैं? यदि नहीं, तो आपको रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए एक ऐसे फार्मासिस्ट को ढूंढना पड़ सकता है जो आपकी गुडविल(अच्छी साख) के नाम पर आपको अपना नाम बिज़नेस के लिए उधार देने को तैयार हो जाए| ऐसा इसलिए है क्योंकि आपको फार्मेसी लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कम से कम एक फार्मासिस्ट (या तो स्वामी या कर्मचारी) होने के योग्यता के प्रमाण की ज़रुरत होगी। # 2 पर्याप्त स्टोर स्पेस(जगह) मेडिकल शॉप या फार्मेसी या होलसेल आउटलेट शुरू करने के लिए आपको कम से कम 10 वर्ग मीटर की जगह के साथ उस जगह के किराए के समझौते(एग्रीमेंट) या / और मालिकाना हक़ के प्रमाण क...